छत्तीसगढ़
'मुझे मां के साथ रहना है'... 14 साल के बेटे की इच्छा पर हाई कोर्ट ने डॉक्टर पिता को कस्टडी देने से किया इनकार
jantaserishta.com
18 Nov 2026 12:45 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने डॉक्टर दंपती के तलाक के तीन साल बाद बेटे की कस्टडी मांगने के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। दरअसल, याचिकाकर्ता पिता ने करीब साढ़े तीन साल बाद 14 साल के बेटे की कस्टडी मांगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर से बेटे को समझा नहीं सकेंगे। इस पर हाई कोर्ट ने जब बच्चे से पूछा कि वह किसके साथ रहना चाहता है तो उसने मां के साथ रहने की इच्छा जताई।
सुनवाई के दौरान बेटे की मर्जी और उसकी मौजूदा पारिवारिक स्थिति को देखते हुए जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू और जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की डिवीजन बेंच ने पिता को कस्टडी देने से साफ इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि बच्चे की कस्टडी के मामले में माता पिता के कानूनी अधिकारों से ज्यादा उसकी भलाई, इच्छा और मानसिक भावनात्मक सुरक्षा भी बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, पिता को बेटे के जन्मदिन, त्योहारों और लंबी छुट्टियों में उससे मिलने और समय बिताने की अनुमति दी गई है। इसके लिए बच्चे की मां और दोनों पक्षों की आपसी सहमति जरूरी होगी।
आपको बता दें कि कोरबा और बिलासपुर के रहने वाले डॉक्टर दंपती ने 23 जनवरी 2011 को शादी की थी। जिसके बाद 29 अप्रैल 2023 को उनका तलाक हो गया था। मामला लोक अदालत में चल रहा था। इसके बाद 13 मई 2023 को समझौता हुआ था। जिसके मुताबिक, पिता को बेटे के जीवर यापन और भरण पोषण के लिए हर महीने 15 हजार रुपए देने और हर रविवार उससे मिलने का अधिकार दिया गया था।
हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बच्चे ने पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि बच्चे की इच्छा को उसकी उम्र और समझ के अनुसार महत्व दिया जाना चाहिए। पिता ने पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाया, लेकिन इसके समर्थन में कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं किया। मां की सरकारी नौकरी और दूसरे स्थान पर पदस्थापना भी यह साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है कि वह बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





