छत्तीसगढ़

मैंने चुनाव लड़ने से इनकार नहीं किया : मंत्री टीएस सिंहदेव

Nilmani Pal
15 Feb 2023 9:57 AM GMT
मैंने चुनाव लड़ने से इनकार नहीं किया : मंत्री टीएस सिंहदेव
x

जगदलपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव दो दिवसीय जगदलपुर दौरे पर है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद वे बस्तर पहुंचे हैं और साढ़े तीन सौ से अधिक कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने कई मुद्दों पर चर्चा की और कई बड़े बयान भी दिए। मंत्री सिंहदेव ने चुनाव न लड़ने वाले बयान को लेकर कहा कि मैंने चुनाव लड़ने से इनकार नहीं किया।

बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कुछ दिन पहले चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा था कि उनका मन अब भी ऐसा है जैसे चुनाव में लड़ना नहीं चाहते हैं। प्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथी दवाओं की मिलावट कर गड़बड़ी के मामले में उन्होंने कहा है कि वह इस मामले की जानकारी जुटा रहे हैं मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के अभाव को लेकर भी व्यवस्थाएं बेहतर करने की बात टी एस सिंहदेव ने कही है।

मीडियाकर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस छोड़ कर अलग पार्टी बनाने की कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे कई बार मुख्यमंत्री के साथ साथ रहते हैं। टीएस सिंह देव ने मयाली नेचर पार्क के समीप प्राचीन शिव मंदिर की गुफा में स्थित महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की यहां दोनों नेताओं ने विशेष आरती कर जशपुर वासियों और देश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।

Next Story