छत्तीसगढ़

मेरे पास है गोठान, राशन, शराब और कोयला घोटाला की लम्बी लिस्ट : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Nilmani Pal
1 July 2023 10:07 AM GMT
मेरे पास है गोठान, राशन, शराब और कोयला घोटाला की लम्बी लिस्ट : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
x

कांकेर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कांकेर में जनसभा को संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं कांकेर, बस्तर के माटी से आप सब मन के जोहार करे से, मां दंतेश्वरी के सादर प्रणाम करे से। ये माटी वीर गुंडाधूर, वीर गेंदलाल, महाराजा प्रवीर भंजदेव, जगतूदादा और धरमू दादा सबके नमन करेसे। उन सब बलिदानी मन के सूरता करेसे। हमने 2003 के विधानसभा चुनावो में परिवर्तन करके डॉ. रमन सिंह को इस छत्तीसगढ़ की बागडोर सौपी। उन्होंने पन्द्रह वर्षों में इस प्रदेश का कायाकल्प किया। उन्होंने सिर्फ नया रायपुर ही नहीं बनाया बल्कि एक नया बस्तर और नया छत्तीसगढ भी बनाया। यह सब कुछ तब हुआ जब पन्द्रह में से केवल पांच साल ही भाजपा की सरकार केंद्र में थी यानि डबल इंजन का जो पावर है वह रमन सिंह जी को केवल पांच साल ही मिला। इसके बावजूद उन्होंने छत्तीसगढ को बनाया, सजाया, संवारा और देश का एक प्रगतिशील राज्य बनाया। मगर 2018 के विधानसभा चुनावों में आप लोगों ने जनादेश देकर सरकार बदल दी क्योकि आप लोगों ने उस समय कांग्रेस की कुछ गारंटियों पर भरोसा कर लिया। आप को लगता था कि नई सरकार बनेगी तो काम और तेज होगा। मगर नतीजा उल्टा हुआ.

आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से रमन सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार छत्तीसगढ को आगे ले जा रही थी कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश की दिशा ही बदल दी। जबकि केंद्र की मोदी जी की सरकार ने छत्तीसगढ के साथ कोई सैतेला व्यवहार नहीं किया। अटल जी ने इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आदिवासी समाज के बहुतायत संख्या वाले दो राज्य छत्तीसगढ और झारखंड का गठन किया। इतना ही नहीं अटल जी ने आदिवासी कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय भी बनाया। घोटालो की लम्बी लिस्ट मेरे पास है। गोठान घोटाला, राशन घोटाला, शराब घोटाला और फिर कांग्रेस का पसंदीदा कोयला घोटाला भी छत्तीसगढ़ में हुआ है. छत्तीसगढ़ की सरकार ने शराबबंदी का वादा किया, गंगाजल हाथ में ले कर वादा किया। और शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी। किसानों को कर्ज मुक्त करने का वादा किया। वह भी नहीं किया।

Next Story