छत्तीसगढ़

जी नहीं पाउँगा गर्लफ्रेंड के बिना, शादी पार्टी में दुल्हन के प्रेमी ने काटा बवाल

Nil dhankar
10 May 2026 11:54 AM IST
जी नहीं पाउँगा गर्लफ्रेंड के बिना, शादी पार्टी में दुल्हन के प्रेमी ने काटा बवाल
x
छग

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के बाद, दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने उसके ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बॉयफ्रेंड ने ससुराल वालों से कहा, दुल्हन उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों के बीच लंबे समय से रिलेशन है। उसके पास दोनों के वीडियो और फोटो भी मौजूद होने का दावा भी किया।

दूल्हे के परिवार के लिए यह किसी वज्रपात के समान था। बॉयफ्रेंड के सनसनीखेज खुलासे के बाद दूल्हा नाराज हो गया, दूल्हे ने अब अपनी दुल्हन को साथ रखने से इंकार कर दिया है। शादी की पार्टी से मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है। मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्राम पंचायत कठौतिया के नवीन कुमार किराना दुकान चलाता है। 6 मई को उसकी शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ कोड़ा की रहने वाली अनिता से हुई थी। दुल्हन 7 मई को विदाई के बाद अपने ससुराल कठौतिया पहुंची थी। जब ससुराल में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थी, तभी दुल्हन का बॉयफ्रेंड मयूर अग्रवाल उसके ससुराल पहुंच गया,वह ड्राय फ्रूट्स का दुकान चलाता है। वहां उसने परिजनों के सामने दावा किया, युवती के साथ बीते तीन साल से रिलेशनशिप में है और उसके बिना नहीं रह सकता।

बॉयफ्रेंड की बात सुनते ही घर में विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन और बॉयफ्रेंड को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले आई। थाने में देर रात तकरीबन 2 बजे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन किसी तरह का कोई हल नहीं निकल पाया। फिल्मी अंदाज में हुए खुलासे के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे का कहना है, वह दूल्हन को अब अपने साथ नहीं रखना चाहता और तलाक लेना चाहता है। उसका कहना था, जब लड़की किसी और के साथ पहले से रिलेशन में थी, तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता।

सनसनीखेज खुलासा और विवाद के चलते पार्टी कैंसिल कर दी गई। रिसेप्शन की रात दूल्हा-दुल्हन और बॉयफ्रेंड थाने में ही मौजूद रहे। इस मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले का कहना है्र तीनों परिवार को समझाइश दी गई है। अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है, आपसी समझौते के लिए छोड़ा गया है।

Next Story