छत्तीसगढ़

पत्नी को पुल से धक्का देने वाला पति पुलिस हिरासत में, झगड़े की वजह अज्ञात

Nil dhankar
10 Oct 2023 4:19 PM IST
पत्नी को पुल से धक्का देने वाला पति पुलिस हिरासत में, झगड़े की वजह अज्ञात
x
छग

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल महानदी पुल में मामूली विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कसडोल पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया है।

बताया जा रहा है कि खरोरा निवासी अश्वनी वर्मा पिता विजय वर्मा उम्र 30 वर्ष का विवाद पत्नी उर्मिला वर्मा से हुआ। इसके बाद अश्वनी ने अपनी पत्नी को पुल पर से धक्का दे दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कसडोल (kasdol) पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को महानदी से बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बलौदाबाजार के जिला अस्पताल में रिफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

बता दें कि उर्मिला वर्मा निवासी भदरापाली, बलौदाबाजार का विवाह तीन साल पहले खरोरा निवासी अश्वनी वर्मा से हुआ था और बीते दिनों दोनों कसडोल क्षेत्र में उर्मिला की सहेली से मिलने के लिए निकले हुए थे लेकिन किसी बात को लेकर दोनों का विवाद महानदी पुल पर हुआ। इसके बाद अश्वनी ने अपनी पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया।


Next Story