छत्तीसगढ़

अफेयर के शक में पीटता था पति, पत्नी की खुदकुशी मामले में हुआ गिरफ्तार

Nil dhankar
8 Dec 2022 2:45 PM IST
अफेयर के शक में पीटता था पति, पत्नी की खुदकुशी मामले में हुआ गिरफ्तार
x

कोरबा। जिले में बार-बार किसी अननोन नंबर से कॉल आना एक महिला की खुदकुशी का कारण बन गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने 10 जुलाई 2022 को आत्महत्या की थी। पति पर अपनी पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर भवन के पास अंशु मिश्रा (33 वर्ष) अपने पति गगन मिश्रा के साथ रहती थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। एक 11 साल की बेटी और उससे छोटे 2 बेटे। अंशु के मोबाइल पर किसी अननोन नंबर से कॉल आता था, जिसे लेकर उसका पति उस पर किसी और से अफेयर होने का शक करता था। पति पर आरोप है कि वो किसी रिश्तेदार या परिचित के फोन आने पर भी शक करने लगता था।

चरित्र पर शंका के चलते पति अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था और उसे बुरी तरह पीटता था। पति गगन लगातार पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर पत्नी अंशु मिश्रा ने 10 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी थी। पुलिस ने पति का बयान दर्ज किया। पति गगन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन भी पत्नी के पास मिस्ड कॉल आया था। जब उसने पत्नी से पूछा कि किसका फोन है, तो उसने कहा कि उसे नहीं पता कि कौन कॉल कर रहा है। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई थी। बाद में जब घर में कोई नहीं था, तो पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

अफेयर के शक में पीटता था पति, पत्नी की खुदकुशी मामले में हुआ गिरफ्तार

Next Story