छत्तीसगढ़

चरित्र शंका में पति बना हत्यारा, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 Feb 2026 6:30 PM IST
चरित्र शंका में पति बना हत्यारा, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के सनसनीखेज मामले का खुलासा बलरामपुर पुलिस ने किया है। जांच में सामने आया कि पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की और बाद में अपने साथी के साथ मिलकर शव को जंगल में पेड़ से फांसी पर लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झपरा-लातापानी के घने जंगल में 13 फरवरी 2026 की शाम एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला था। घटना की सूचना मिलने पर सूचक अनिल खलखो की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा था, लेकिन शव परीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

शव परीक्षण में मृतिका के शरीर पर गंभीर चोटों और खरोंच के संदेहजनक निशान पाए गए। इसके बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा विस्तृत पोस्टमार्टम किया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि मृतिका बंधनी (उम्र लगभग 50 वर्ष), पति गुना राम, निवासी झपरा की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति की है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की दिशा में जांच तेज कर दी। तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल के निरीक्षण और पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गुना राम अपनी पत्नी के बार-बार घर से बाहर जाने और कई दिनों तक वापस नहीं आने को लेकर नाराज रहता था। घटना से एक दिन पहले मृतिका बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी। अगले दिन घर लौटने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

बांस के डंडे, हाथ-पैर से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट इतनी गंभीर थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची। जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने अपने परिचित लखन कुम्हरिया (50 वर्ष), निवासी झपरा, की मदद ली। दोनों ने मिलकर मृतिका के शव को गांव से दूर जंगल में ले जाकर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने आरोपियों की योजना को विफल कर दिया। पुलिस ने पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 103(1), 238, 3(v) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को 15 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में वैज्ञानिक और तकनीकी जांच अहम भूमिका निभाती है, जिससे सच्चाई सामने आती है।
Tagsबलरामपुर हत्याचरित्र शंकापति-पत्नी विवादशव को फांसी पर लटकायापोस्टमार्टम खुलासापुलिस गिरफ्तारीबीएनएस अपराध मामलाBalrampur murdercharacter doubthusband-wife disputebody hangedpost-mortem revelationpolice arrestBNS crime caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story