छत्तीसगढ़

पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, मिट्टी तेल डालकर लगा दी आग

Admin2
1 Jun 2021 1:22 PM GMT
पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, मिट्टी तेल डालकर लगा दी आग
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ में पति ने घरेलू विवाद के कारण पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। मामला पामगढ़ क्षेत्र के चंडीपारा गांव का है। यहां पति जीवनलाल कश्यप उम्र 52 वर्ष ने बीती रात पत्नी लतादेवी कश्यप उम्र 46 वर्ष से घरेलू बात पर झगड़ा किया। विवाद बढ़ने पर जान से मारने की नियत से पत्नी पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा दी। इससे लतादेवी 70 प्रतिशत जल गई। पत्नी को बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता जवाहरलाल कश्यप ने इसकी रिपोर्ट कन्हाईबंद चौकी नैला में दर्ज कराई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी जीवनलाल कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

Next Story