छत्तीसगढ़
पति ने पत्नी का गला मरोड़ा, शराब के नशे में किया मारपीट
Nilmani Pal
5 March 2022 10:28 AM IST

x
रायपुर
रायपुर। विधानसभा थाने पहुंचकर महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है. और पुलिस को बताया कि आये दिन पति शराब पीकर मारपीट करता है. शादी 5 साल पहले हुई थी। पति शाम को शराब पीकर आया और हाथ मुक्का से मारपीट कर गले को मरोड़ दिया। जिससे गले में गंभीर चोट आई है.
वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है. और तलाश में जुट गई है.
Next Story





