छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से मार की थी हत्या

Shantanu Roy
19 Feb 2022 9:54 PM IST
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से मार की थी हत्या
x
छत्तीसगढ़

जशपुर। मायके में रह कर,बच्चों का लालन पालन कर रही पत्नी की, पति नेपति नेकुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर,आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला,जिले के सन्नाा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतिका बिमला बाई का विवाह लगभग 10 साल पहले आरोपित जगुलाल से हुआ था। बिमला,बीते दो साल से अपने मायके में रह कर आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में काम करते हुए, अपना और अपनी बेटी का भरण पोषण कर रही थी।

घटना दिनांक 17 फरवरी को मृतिका के पिता प्रार्थी एतवा राम और उसकी पत्नी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान आरोपित जगुलाल भी पत्नी और बेटी से मिलने सन्ना आ गया था। रात तकरीबन 11 बजे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने एतवा राम को फोन पर सूचना दी कि उसके घर से तेज लड़ाई की आवाज आ रही है। सूचना पर प्रार्थी और उसकी पत्नी वापस घर आए। घर पहुंचने में यहां का दृष्य देख कर, उनके होश उड़ गए।

बिमला खून से लथपथ, घर के अंदर, जमीन पर पड़ी हुई थी और उसके बच्चे लापता थे। मामले में कार्रवाई करते हुए, सन्नाा पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपित जगुलाल के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर, उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने आपसी विवाद के दौरान गुस्से में आ कर, कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर पत्नी बिमला की हत्या के अपराध को अंजाम देना स्वीकार किया है। सन्ना पुलिस ने आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Next Story