छत्तीसगढ़

पति सास और जेठ दहेज के लिए बना रहा दबाव, महिला पहुंची थाने

Nil dhankar
27 Feb 2025 3:19 PM IST
पति सास और जेठ दहेज के लिए बना रहा दबाव, महिला पहुंची थाने
x
छग

रायगढ़। दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जिसमें एक विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और दहेज में 1 लाख रूपए देने की डिमांड करते थे। ऐसे में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रनभांठा निवासी चंद्रकांति यादव 25 साल की शादी 27 जनवरी 2022 को बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा का रहने वाला बैकुंठ बिहारी यादव के साथ सामाजिक रितिरिवाज के साथ हुआ था।

शादी के करीब 3-4 महिने तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में बैकुंठ बिहारी, उसकी मां गोपिका यादव व उसका भाई ओमप्रकाश यादव दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 1 लाख रूपए की डिमांड उनके द्वारा की जाती थी। विवाहिता अपने साथ हो रही प्रताड़ना को लेकर घर में नहीं बतायी, लेकिन एक बार उसके साथ मारपीट भी किया गया। जहां पुलिस ने शिकायत में जांच को सही पाकर आरोपी पति बैकुंठ बिहारी यादव, उसकी सास गोपिका यादव व जेठ ओमप्रकाश यादव के खिलाफ धारा 34- आईपीसी, 498-ए- आईपीसी के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Next Story