छत्तीसगढ़

शराब के ओवरडोज में पति ने की पत्नी की हत्या

Nil dhankar
11 Jan 2022 6:31 PM IST
शराब के ओवरडोज में पति ने की पत्नी की हत्या
x
सनसनीखेज मामला

बलरामपुर। दरअसल शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पेंडारडीह गांव में 2 दिन पहले एक बुजुर्ग दंपत्ति ने आपस में इतनी ज्यादा शराब का सेवन किया कि दोनों ही अपना आपा खो बैठे। गांव से 2 किलोमीटर दूर पड़ोस के गांव में शराब पीने गया दंपत्ति जब शराब पीकर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पत्नी सकमइत सड़क पर ही सोने की जिद करती रही, जिसके बाद नाराज होकर पति गहनु ने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि शराब के ओवरडोज की वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।



Next Story