छत्तीसगढ़
खाना नहीं बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या, 12 दिन बाद धराया आरोपी
Shantanu Roy
8 Dec 2025 6:07 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महज खाना नहीं बनाने की बात पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी और शव को कुएं में डालकर छिपा दिया था। घटना के बाद से आरोपी 12 दिनों से फरार था, लेकिन पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए उसे उड़ीसा से वापस लौटते ही गिरफ्तार कर लिया। घटना 18 नवंबर की रात की है। ग्राम नवाटोला माझापारा में रहने वाली देवकुमारी की हत्या उसके पति अशोक रजक (39) ने की थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब 20 नवंबर को मृतका की बहन प्रभावती काशी ने थाना चांदनी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के बेटे ने फूफी को फोन कर बताया कि उसकी मां घर पर नहीं है। संदेह होने पर जब प्रभावती अपनी बहन के घर पहुंची।
भतीजे ने चौंकाने वाला खुलासा किया। भतीजे ने बताया कि 18 नवंबर की रात पिता अशोक रजक ने मामूली बात को लेकर मां की डंडे और सिलबट्टे से बेरहमी से पिटाई की। छोटे बेटे ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी मारा-पीटा। डरा हुआ बच्चा घर से बाहर भागकर बाड़ी में छिप गया, जहां से उसने पूरी घटना होते देखी। वारदात के बाद आरोपी ने मृतका का शव कुएं में डाल दिया और ऊपर से पैरा डालकर ढक दिया, ताकि कोई उसे देख न सके। थाना चांदनी पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 66/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी घटना के तुरंत बाद घर से फरार हो गया था। DIG एवं SSP सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। पुलिस की टीमें लगातार उसकी खोज में लगी थीं।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उड़ीसा से वापस अपने गांव आया है। सूचना मिलते ही थाना चांदनी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अशोक रजक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि खाना नहीं बनाने की बात पर गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और सिलबट्टा भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में की गई। टीम में थाना प्रभारी प्रदीप सिदार, एएसआई क्षेत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक इसित बेहरा, आरक्षक मुकेश साहू, भुनेश्वर पाटले, आलोक सिंह, मंजीत कुमार और रूपदेव राजवाड़े शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना ने क्षेत्र में गहरा आक्रोश और दुख पैदा किया है।
Tagsसूरजपुर पुलिसपत्नी की हत्याआरोपी गिरफ्तारउड़ीसा से वापसीथाना चांदनीअशोक रजकडंडा-सिलबट्टाकुएं में शवसनसनीखेज हत्याघरेलू विवादDIG-SSP सूरजपुरपुलिस कार्रवाईफरार आरोपीक्राइम न्यूज़Surajpur Policewife's murderaccused arrestedreturn from OrissaChandni police stationAshok Rajakstick-grinding stonebody in the wellsensational murderdomestic disputeDIG-SSP Surajpurpolice actionabsconding accusedcrime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





