छत्तीसगढ़

घरेलू विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 March 2022 3:52 PM GMT
घरेलू विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
छग

जगदलपुर। जगदलपुर में घरेलू विवाद को लेकर युवक ने अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काट दिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस कुल्हाड़ी से युवक ने पत्नी की हत्या की थी उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के करपावंड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, धनपुर जामगुड़ा पारा का रहने वाला हेमराज यादव 10 साल पहले मंगलदई के साथ शादी किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर घरेलू विवाद होता रहता था। युवक अपनी पत्नी की पिटाई भी करता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इतने में गुस्से में युवक ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जिस समय दोनों के बीच विवाद हुआ था उस समय घर में पति-पत्नी के अलावा और कोई नहीं था। हत्या कर युवक फरार हो गया था। हत्या की जानकारी पड़ोस में रहने वाली महिला ने मृतिका के पिता को दी। मौके पर पहुंचे मृतिका के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया था। वहीं पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया। जिसे बुधवार को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story