छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, रोपा लगाने के दौरान बिगड़ी बात

jantaserishta.com
9 Aug 2026 12:57 PM IST
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, रोपा लगाने के दौरान बिगड़ी बात
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया। बताया जा रहा है कि बांगो थाना क्षेत्र में खेत में रोपा लगाने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी को मार डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ठाड़पखना निवासी गंगोत्री बाई मंझवार (35) शनिवार को अपने पति जगमोहन मंझवार के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी। इस दौरान पति-पत्नी ने शराब पी। दोपहर जब परिवार के अन्य लोग खेत से लौट गए। इसके बाद खेत में गंगोत्री और जगमोहन मौजूद थे। कुछ देर बाद गंगोत्री और जगमोहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। महिला के चेहरे, सिर और माथे पर चोट के निशान मिले है।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी जगमोहन मंझवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। उन्होंने जगमोहन के एक अन्य महिला से अवैध संबंधों को भी विवाद की वजह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story