छत्तीसगढ़

पति ने की पत्नी की सिर पटककर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Shantanu Roy
8 March 2026 7:54 PM IST
पति ने की पत्नी की सिर पटककर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की बाथरूम में सिर पटककर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पुष्पलता यादव (37 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति युवराज यादव (43 वर्ष) कोटा क्षेत्र के मोहनभाठा का रहने वाला है। दंपति नेहरू नगर स्थित MIG-33 में किराए के मकान में रहते थे।

बताया जा रहा है कि 8 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे मकान मालकिन युवराज यादव से घर खाली करने की बात कहने आई थी। इस बात को लेकर घर में पहले से ही तनाव का माहौल बन गया था। इसी दौरान युवराज शराब के नशे में था और उसने अपनी पत्नी पुष्पलता से गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और दोनों के बीच कहासुनी तेज हो गई। पुलिस के अनुसार गुस्से में आकर युवराज ने अपनी पत्नी को घर के अंदर खींचकर बाथरूम के पास ले गया और वहां उसका सिर जोर से पटक दिया।

हमले में पुष्पलता के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवराज यादव वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि दंपति करीब एक महीने पहले ही इस किराए के मकान में रहने आए थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुष्पलता यादव मजदूरी कर घर का खर्च चलाती थी, जबकि उसका पति युवराज यादव शराब का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करता था। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते यह घटना हुई है। फिलहाल आरोपी पति युवराज यादव की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
Tagsबिलासपुर न्यूजपति ने पत्नी की हत्यानेहरू नगर बिलासपुरसिविल लाइन थाना मामलायुवराज यादव फरारपुष्पलता यादव मौतघरेलू विवाद हत्याशराब के नशे में हत्यापति-पत्नी विवादपुलिस जांच बिलासपुरBilaspur NewsHusband murders wifeNehru Nagar BilaspurCivil Line Police Station caseYuvraj Yadav abscondingPushpalatha Yadav deathdomestic dispute murdermurder under the influence of alcoholhusband-wife disputepolice investigation Bilaspurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story