छत्तीसगढ़

पत्नी को मारकर पति ने दी जान, पूरे इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
2 Aug 2023 10:23 AM IST
पत्नी को मारकर पति ने दी जान, पूरे इलाके में फैली सनसनी
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सीएसईबी चौकी अंतर्गत खबरभट्टा बस्ती में एक पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया. फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खबरभट्टा बस्ती में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और खुद को घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटका लिया. घटना के बाद बस्ती में सनसनी फैल गई. इस घटना की सूचना देर रात लगभग 3 बजे डायल 112 की टीम को दी गई.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी एक कमरे में सोए हुए थे, वहीं चार बच्चे दूसरे कमरे में सोये हुए थे. तभी देर रात लगभग 3 बजे आरोपी सैयाद सलीम (52 वर्ष) ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी पत्नी आइसा बेगम (40 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दिया और उसके बाद खुद आत्महत्या कर लिया. घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. इस हत्याकांड का कारण पता नहीं चल सका है. फिलहाल जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story