छत्तीसगढ़

चरित्र शंका के शक पर पति ने कि पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

Nil dhankar
4 Aug 2023 11:46 AM IST
चरित्र शंका के शक पर पति ने कि पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
x
छत्तीसगढ़
सीतापुर: छत्तीसगढ़ के सीतापुर जिले में एक सनकी पति ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पहले तो पति शराब के नशे में घर आया फिर दोनों के बीच देर रात तक विवाद होता रहा। इससे नाराज होकर पति ने लात, मुक्का और डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना ग्राम गिरहुलडीह की है।
मिली जानकारी के अनुसार, उपरपारा निवासी कृष्णा नागवंशी, उम्र 35 वर्ष, अपनी 32 वर्षीय पत्नी लालमुनि नागवंशी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि, पति सनकी किस्म का है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इस बात को लेकर वह लालमुनि से नाराज था और आए दिन शराब पीकर हंगामा करता था। घटना वाली रात भी वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा।
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी फरार
इसके बाद पति-पत्नी के बीच देर रात तक विवाद होता रहा। सुबह लगभग चार बजे पति ने पत्नी को लात, मुक्का और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वह उसे तब तक पीटता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
Next Story