छत्तीसगढ़

गला दबाकर पति ने की पत्नी की हत्या, आए दिन होता था विवाद

Nilmani Pal
27 Sept 2022 3:48 PM IST
गला दबाकर पति ने की पत्नी की हत्या, आए दिन होता था विवाद
x
छग

धमतरी। प्रदेश में अपराध की रफ़्तार बढ़ते जा रही है। हर रोज चाकूबाजी, लूटपाट, हत्या जैसी कई ख़बरें सामने आती है। प्रदेश के धमतरी जिले से भी हत्या की एक खबर सामने आ रही है। इस वारदात में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला पूरा अर्जुनी थाने के जंवरगांव गांव का है। पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story