छत्तीसगढ़

तवा से हमला कर पत्नी की ले ली जान, बिलासपुर में पति गिरफ्तार

Nil dhankar
8 Jun 2025 12:54 PM IST
तवा से हमला कर पत्नी की ले ली जान, बिलासपुर में पति गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस वारदात की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई का है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पति ने आपसी विवाद के बाद पत्नी पर तवा से हमला कर दिया और इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story
null