छत्तीसगढ़

पत्थर से वारकर पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

Nil dhankar
19 March 2022 4:12 PM IST
पत्थर से वारकर पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र के नेवसा गांव में पत्नी ने अपने पति को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के मुताबिक पत्थर से वारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पति शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट कर रहा था, जिससे तैश में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं अर्जुनी गांव में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक ससुराल जाने की जिद में दोनों के बीच बहस हो गई. इसी बीच पति तैश में आकर पत्नी की हत्या कर दी. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.



Next Story