छत्तीसगढ़

पति की मौत और पत्नी घायल, इस रास्ते में हुई बाइकों की भिड़त

Janta Se Rishta Admin
17 Dec 2022 6:15 AM GMT
पति की मौत और पत्नी घायल, इस रास्ते में हुई बाइकों की भिड़त
x
छग

धमतरी। जिले के मगरलोड में हुए सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी घायल है। जानकारी के मुताबिक मगरलोड के चुचरुंगपुर के पास 2 बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें मुरमुरा निवासी नारायण साहू (56 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी अंजलि साहू (50 वर्ष) घायल हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार फिंगेश्वर निवासी नूतन साहू (25 वर्ष) और सोरिद निवासी देवनारायण बंजारे (18 वर्ष) भी घायल है। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को ही विंध्यवासिनी मंदिर के सामने हुए एक और सड़क हादसे में दो स्टूडेंट घायल हो गए। दोनों विद्यार्थी पंजीयन कार्य के लिए कलेक्टोरेट जा रहे थे। नो एंट्री के समय हाईवा के घुसने पर लोगों में आक्रोश है। सुबह 11 बजे प्रतिबंधित समय पर हाईवा (क्रमांक सीजी 16 सीजे 8920) चालक ने विंध्यवासिनी मंदिर के सामने से गुजरते समय मोड़ के पास एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta