छत्तीसगढ़

पति ने वकील पत्नी को घर से निकाला, दहेज में मांग रहा करोड़ों रूपए

Nilmani Pal
30 Aug 2023 7:52 AM GMT
पति ने वकील पत्नी को घर से निकाला, दहेज में मांग रहा करोड़ों रूपए
x
छग

जगदलपुर। जगदलपुर की महिला अजंली शर्मा ने यूपी निवासी पति सहित ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराई है। युवक ने इनोवा कार, नोएडा में 25 लाख का फ्लैट और 10 लाख रुपए नगदी के डिमांड की थी। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने पत्नी को छोड़ दिया। आरोप है कि AC , फ्रीज, वाशिंग मशीन जैसे सामान के लिए भी पैसे मांगे। पति समेत ससुराल पक्ष वाले महिला को हर रोज दहेज के लिए परेशान किया करते थे। मारपीट करते थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बस्तर जिले के बोधघाट थाना में पति समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया है।

अंजली साल 2021 में LLM की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधिक राज्य परिषद बिलासपुर में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत है। साल 2021 में गोरखपुर के रहने वाले शिवम राय के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई। शिवम नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है। शादी के वक्त पिता ने करीब 19 लाख 35 हजार रुपए नगदी के साथ ही लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात दिए थे।

इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बनाते रहे। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ नोएडा में रहती थी। गोरखपुर में ससुराल वाले रहते हैं। पति ने नोएडा वाले घर के लिए AC, फ्रिज समेत अन्य जरूरी सामान के लिए पिता से पैसे मांगने को कहा। जिसके बाद पिता ने अलग-अलग सामान के लिए करीब 85 हजार रुपए ऑनलाइन माध्यम से भिजवाए। इसके अलावा महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक शिवम लगातार पिता से पैसे मांगने का दबाव बना रहा था।

Next Story