छत्तीसगढ़

पति जेल में: पत्नी के पास आया फोन, शातिर ने रिहाई के नाम पर लगाया चूना

Nil dhankar
15 April 2023 8:48 AM IST
पति जेल में: पत्नी के पास आया फोन, शातिर ने रिहाई के नाम पर लगाया चूना
x
छग

कोरबा। चिटफंड से जुड़े मामले में महासमुंद जेल में बंद काेथारी के एक व्यक्ति की रिहाई के लfए उसकी पत्नी से 40 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। रिपाेर्ट पर पुलिस धाेखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उरगा थाना अंतर्गत काेथारी निवासी गाेपाल दास पूर्व में चिटफंड कंपनी बीएन गाेल्ड में कार्यरत था। वह चिटफंड से जुड़े एक मामले में करीब ढाई माह पहले गिरफ्तार किया गया। तब से वह महासमुंद के जेल में बंद है। गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद गाेपाल दास की पत्नी पूर्णिमा मानिकपुरी के माेबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबर से काॅल आने लगे।

गाेपाल दास की जेल से जल्द रिहाई कराने का झांसा दिया गया। इसके लिए रुपए की व्यवस्था करने काे कहा गया। अलग-अलग किस्त में ऑनलाइन 40 हजार रुपए जमा कराने के बाद और रकम की मांग की गई। इस पर पूर्णिमा काे ठगी का पता चला। इस पर उसने रकम वापस मांगी। तब ठग टालमटोल करने लगे। ऐसे में पूर्णिमा ने उरगा थाना में रिपाेर्ट लिखाई। पुलिस ने धाेखाधड़ी का केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story