छत्तीसगढ़

पति हिरासत में: ससुराल में पत्नी ने लगाई फांसी, हत्या का लगा आरोप

Nilmani Pal
2 Feb 2022 11:37 AM GMT
पति हिरासत में: ससुराल में पत्नी ने लगाई फांसी, हत्या का लगा आरोप
x

बिलासपुर। बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने पति पर गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की हत्या हुई हैं या आत्महत्या इसकी तहकीकात में पुलिस टीम जुटी हुई हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम राख निवासी विजय रात्रे(24) की शादी नरगोडा निवासी पंचराम रत्नाकर की बेटी ऋतु रात्रे(21) से हुई थी। विजय मजदूरी का काम करता हैं। शादी के बाद से ही दोनो पति पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। ऋतु अपने मायके गयी हुई थी। मंगलवार की शाम उसका पति विजय उसे मायके से ले कर गया। रात दोनो पति पत्नी खाना खा कर सोने चले गए।

इस दौरान दोनो के मध्य विजय के शराब पी कर आने की बात को लेकर विवाद हो गया। विजय के अनुसार उसकी पत्नी गुस्से में आ कर साडी को फंदा बना कर झूल गयी। जिसे देख कर उसने फंदे से उतारा व अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान पति पत्नी के अलावा घर मे कोई नही था। ऋतु के परिजनों को मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी दी गयी। उसके परिजनो ने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 जब घटनास्थल पहुँचे तो उन्हें ऋतु मृत अवस्था मे मिली। आनन फानन में ऋतु के मायके वाले भी बेटी के ससुराल पहुँच गए। ससुराल में जब ऋतु मृत अवस्था में मिली तो ऋतु के मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि विजय आये दिन विवाद कर के उनकी बेटी ऋतु को मारता पिटता था। और उसी ने उसकी गला घोट कर हत्या की है।

परिजनों के आरोप पर डायल 112 ने ऋतु के पति को पकड़ कर सीपत पुलिस के हवाले कर दिया। विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमे विजय ने ऋतु द्वारा स्वयं से खुद को साड़ी से फंदा लगाना बताया। विजय के अनुसार जब उसकी नजर पड़ी तो उसने तुरंत ऋतु को नीचे उतारा पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की तफ्तीश के लिये फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और मौत के कारणों का पता करने के लिये पीएम करवाया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही करने की बात पुलिस कर रही हैं। हालांकि प्रारंभिक तौर पर पीड़िता के शरीर मे कही भी चोट के निशान नही मिलने की बात पुलिस कह रही हैं। मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि, पीएम रिपोर्ट से स्प्ष्ट हो सकेगा कि मृतिका ने स्वयं फाँसी लगाई थी या उसकी गला घोंट कर हत्या हुई थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


Next Story