छत्तीसगढ़

अफेयर के शक में पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, 3 महीने बाद गिरफ्तार

Nilmani Pal
22 Jun 2022 9:35 AM GMT
अफेयर के शक में पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, 3 महीने बाद गिरफ्तार
x
छग

जांजगीर। जांजगीर जिले में 3 महीने पहले हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। उसका हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। वह महिला पर चरित्र शंका करता था। इस वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। फिर झगड़ा हुआ तो आरोपी ने डंडे से पीट-पीटटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अवरीद निवासी गंगाराम श्रीवास(32) अपनी पत्नी संगीता श्रीवास(30) के साथ गांव में रहता था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। गंगाराम संगीता पर हमेश शक करता था। उससे कहता था कि तेरा किसी और से अवैध संबंध है। परिजनों ने भी उन्हें काफी समझाया था। पर झगड़ा शांत नहीं हो रहा था।

इस बीच 11 मार्च को संगीता बेहोश हालत में परिजनों को मिली थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। फिर इस बात की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। संगीता के शरीर में पुलिस को कई जगह चोट के निशान मिले थे। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की थी। पहले पूछताछ में पुलिस को कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली थी। परिजनों से ही पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गंगाराम हमेशा संगीता से झगड़ा किया करता था। दोनों में आए दिन विवाद होता था। इस पर पुलिस ने गंगाराम से भी पूछताछ की। लेकिन उसने पहले तो कुछ नहीं बताया था। इस बीच पीएम रिपोर्ट भी आ गई। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि संगीता की हत्या की गई है। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने फिर से गंगाराम से सख्ती से पूछताछ की। तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद ही पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार किया है।

Next Story