छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी पर बेलचा-ईंट से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

SHIDDHANT
10 May 2026 11:00 PM IST
पति ने पत्नी पर बेलचा-ईंट से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
x
छत्तीसगढ़
Korba कोरबा: दीपका थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर बेलचा और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय आशा यादव को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति अभिजीत यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना 8 मई की रात करीब 9 बजे बसंतपुर क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आशा यादव अपनी ननदों के साथ सर्वमंगला मंदिर दर्शन करने गई थीं। इसी बात को लेकर पति अभिजीत यादव शराब के नशे में घर पहुंचकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में बेलचे से पत्नी के सिर पर हमला किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई।
इसके बाद आरोपी ने पत्नी को घर से बाहर घसीटकर सड़क पर भी ईंट और डंडे से बेरहमी से पीटा और गला दबाने का भी प्रयास किया। मारपीट के बाद आरोपी उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गया। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दीपका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story