छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी पर किया फरसा से प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

Nil dhankar
7 Feb 2023 10:21 AM IST
पति ने पत्नी पर किया फरसा से प्राणघातक हमला, हालत गंभीर
x

सांकेतिक फोटो  

छग

राजनांदगांव। पेंड्री के अटल आवास में रहने वाले वृद्ध ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी के पैर में फरसा से वार कर दिया। महिला के दोनों पैर में गंभीर चोटें आई है। उसे मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक 46 वर्षीय यशोदा बाई अपने पति की हरकत से परेशान होकर अपनी बेटी के साथ अटल आवास में रहती है, वहीं उनका पति 60 वर्षीय रामचरण दूसरे ब्लाक में रहता है।

रविवार को रामचरण यशोदा से मिलने गया, कुछ देर बाद उस पर संदेह करते हुए वह गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। यशोदा ने जब इसका विरोध किया तो रामचरण ने धारदार फरसा से उसके दोनों पैरों पर वार कर दिया। महिला को आसपास के लोगों की मदद से हाॅस्पिटल पहुंचा गया। इधर लालबाग पुलिस ने आरोपी रामचरण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story