छत्तीसगढ़

पति की डूबने से मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

jantaserishta.com
30 Aug 2021 10:24 PM IST
पति की डूबने से मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
x

मृतक

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में एक विधवा महिला ने अपने पति की मौत के बाद हत्या की आशंका जताई है। ये मामला पूरा मामला मुजगहन थाना इलाके का है 23 अगस्त को एक व्यक्ति की लाश सातपाखर नदी से पुलिस ने बरामद की थी।

जिसके बाद जांच में पुलिस ने शव का शिनाख्त कर उसकी पहचान का पता लगाया मृतक की पहचान मो. कथ्यूम निवासी सुभाष नगर, कुकरी पारा के रूप में हुई। इस मामले के बाद मृतक की पत्नी ने पुरानी बस्ती थाने में मृतक की हत्या की आशंका जताई है।

मामले में जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति मो. कथ्यूम 23 अगस्त की दोपहर 2 बजे उनके मालिक तन्मय जैन अपने कार में लेकर कही गए और उसी रात 8 बजे उसके पति की लाश मुजगहन पुलिस ने नदी से बरामद की।


पीड़ित महिला

मृतक कजारिया टाईल्स में ड्राइवर का काम करता था। महिला ने अब इस मामले में हत्या होने की आशंका जताते हुए पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को ये भी स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके पति नदी, तालाब के नाम से भी डरते थे तो उनकी लाश नदी में मिली ये हत्या की आशंका को प्रकट करता है।

पुरानी बस्ती एएसआई ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की पूरी जांच की जाएगी। इसी मामले में मुजगहन थाना प्रभारी ने बताया कि 23 अगस्त को एक व्यत्कि की लाश पुलिस ने बरामद हुई थी मामले में प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत पानी में डूबने से हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story