छत्तीसगढ़

पति ने की खुदकुशी, तो पत्नी बोली - गुमसुम सा रहता था

Nilmani Pal
7 Jan 2023 11:20 AM IST
पति ने की खुदकुशी, तो पत्नी बोली - गुमसुम सा रहता था
x
छग

मुंगेली। शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम रहंगी का है. जहां रहने वाला 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने बीती रात को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि "कुछ दिनों से उसका पति किसी कारण से गुमसुम सा रहता था.

बीती रात को वो बाहर से रात तकरीबन 9 बजे घर वापस आया. जिसके बाद सभी ने परिवार के साथ में भोजन किया. भोजन करने के बाद उसने सोने जाने की बात कहकर कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी लगने पर पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाकर पति को फंदे से अलग किया. जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर आया गया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का 7 माह का बेटा भी बताया जा रहा है. वहीं खुदकुशी का कारण अज्ञात फिलहाल अज्ञात है.

Next Story