छत्तीसगढ़

पति ने किया सुसाइड, शराब पीने को लेकर पत्नी के साथ हुआ था विवाद

Nilmani Pal
28 Sept 2021 10:49 AM IST
पति ने किया सुसाइड, शराब पीने को लेकर पत्नी के साथ हुआ था विवाद
x
CG NEWS

भिलाई। शराब को लेकर विवाद की खबरें आम है। लोग एक-दूसरे की जान लेने और जान देने पर भी उतारू हो जाते हैं। ताजा मामला भिलाई का ही है। जहां एक महिला ने अपने पति से कहती थी कि शराब पीना छोड़ दो। इस बात पे विवाद होता और पति ने खुदकुशी कर ली।

मामला सेक्टर-6 का है। जहां पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन उसे उठाने गए तो घटना का पता चला। भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 40 वर्षीय डी सुरेश पिता डी अनिल राव निवासी सेक्टर 6 के रुप में हुई है। पूछताछ में परिजन ने बताया कि डी सुरेश कूक की नौकरी करता था। इस वजह से वह अक्सर घर लेट आता था। उसकी पत्नी उसे नशा करने के लिए मना करती थी। इस बात पर वह पत्नी से विवाद करता था। रविवार रात करीब 12 बजे भी दंपत्ति में विवाद हुआ था। इसके बाद डी सुरेश अपने कमरे में चला गया था। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। वहीं इस घटना के बाद युवक के परिजन गमगीन हैं।

Next Story