छत्तीसगढ़

पत्नी को काम में भेज पति ने किया सुसाइड, फांसी पर लटका मिला शव

Nilmani Pal
15 Aug 2022 8:58 AM GMT
पत्नी को काम में भेज पति ने किया सुसाइड, फांसी पर लटका मिला शव
x
छग

जांजगीर-चांपा। आज एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ की 5 बेटियां हैं। इनमें से 2 की शादी हो गई है। अधेड़ अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करता था। उसने काम पर जाने की बात कहकर चलने को कहा और फिर पत्नी को भेज खुद जान दे दी। अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि अधेड़ मानसिक रूप से परेशान था। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुटपूरा गांव निवासी दिलहरण यादव (52) अपनी पत्नी के साथ खेतों में मजदूरी करता था। रोज की तरह वह सोमवार को भी दंपती मजदूरी पर जाने के लिए तैयार हुए। इस दौरान दिलहरण ने अपनी पत्नी से कहा कि तुम आगे चलो मैं आ रहा हूं। इसके बाद उसकी पत्नी काम पर चली गई और दिलहराण घर लौट आया। इस दौरान उसकी बेटियां भी बाहर थीं। कुछ देर बाद जब बेटी घर पहुंची तो दिलहरण का शव पंखे से लटका देखा। इस पर बेटी ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Next Story