छत्तीसगढ़

पत्नी के साथ नाबालिग को आपत्तिजनक हालत में देखा, तो पति ने कर दी हत्या

Shantanu Roy
5 Nov 2026 8:34 PM IST
पत्नी के साथ नाबालिग को आपत्तिजनक हालत में देखा, तो पति ने कर दी हत्या
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में अपनी पत्नी को 15 वर्षीय नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति ने आपा खो दिया और दोनों पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस गंभीर हमले में दोनों लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। इलाज के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नाबालिग किशोर की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
दशकर्म कार्यक्रम के दौरान घटी घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डीपाडीह जम्होर की है। गांव में गजेंद्र पैकरा के घर पर दशकर्म कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें शामिल होने के लिए पड़ोस का 15 वर्षीय नाबालिग अपनी मां के साथ आया हुआ था। 4 नवंबर 2026 की सुबह करीब 10:00 बजे गृहस्वामी गजेंद्र पैकरा कहीं बाहर से अपने घर लौटा। घर के भीतर प्रवेश करते ही उसने अपनी पत्नी को उक्त नाबालिग किशोर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
आपे से बाहर होकर डंडे से किया हमला
अपनी पत्नी को नाबालिग के साथ इस स्थिति में देखते ही गजेंद्र गुस्से में आपा खो बैठा। उसने पास में पड़े लकड़ी के डंडे को उठाकर दोनों पर बेरहमी से वार करना शुरू कर दिया। आरोपी ने दोनों के सिर और शरीर पर तब तक वार किए जब तक कि वे लहूलुहान होकर जमीन पर बेहोश नहीं हो गए। जब परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों को इस घटना की भनक लगी, तो मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शंकरगढ़ पहुंचाया।
इलाज के दौरान नाबालिग ने तोड़ा दम
शंकरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार शाम दोनों घायलों को अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग ने दम तोड़ दिया। वहीं, आरोपी की पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मर्ग कायम, आरोपी की तलाश में पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। अंबिकापुर पुलिस चौकी से मर्ग डायरी संबंधित शंकरगढ़ थाना (बलरामपुर) भेजी जा रही है, जिसके आधार पर बलरामपुर पुलिस हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Next Story