छत्तीसगढ़

पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, भीड़ ने दिखाया आक्रोश

Shantanu Roy
13 April 2025 11:14 PM IST
पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, भीड़ ने दिखाया आक्रोश
x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. विवाद के बाद आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागरपारा की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजकुमार यादव और दुर्गा सिंह राजपूत के बीच शादी के कुछ वक्त बाद से ही विवाद होते रहता था. मृतिका के परिजन बताया कि आज फिर दोनों कमरे में झगड़ रहे थे. इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि राजकुमार ने गला घोंटकर अपनी पत्नी दुर्गा को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने मृतका के शव के पास अपनी 6 साल की बच्ची को छोड़ दिया. जबकि 5 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.
Next Story