छत्तीसगढ़

पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 April 2022 9:26 AM GMT
पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
छग

सरगुजा। जिले में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि वह हमेशा शराब के नशे में पत्नी से विवाद किया करता था और उसे पीटता भी था। इस बीच जब शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उसका विवाद हुआ तो उसने बीवी को पीट-पीटकर मार दिया है। इस केस में पुलिस ने आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

बिसुन राम(42) अपनी पत्नी पार्वती बाई(38) के साथ बेलखिरखा गांव में रहता था। वह घर का खर्चा चलाने के लिए मजदूरी का काम करता था। साथ ही वह शराब का आदी था। जिसके वजह से आए दिन उसका अपनी पत्नी से विवाद होता था। पता चला है कि शुक्रवार रात को भी उसका विवाद हुआ था, तब उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
बताया गया है कि आरोपी ने पहले शुक्रवार रात को शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद घर पहुंचने पर भी उसने अपनी पत्नी से पैसे मांगे थे। कहा था उसे और शराब पीना है। मगर उसकी पत्नी पार्वती ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसी बात से आरोपी नाराज हो गया और उसने महिला को पहले लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।
वारदात के बाद आरोपी घर से भाग निकला था। इधर, जब परिजन घर पहुंचे तब उन्हें पूरे मामले का पता चला। फिर मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story