छत्तीसगढ़

पति जनपद में सदस्य बने, पत्नी बनी सरपंच

Nilmani Pal
24 Feb 2025 3:47 PM IST
पति जनपद में सदस्य बने, पत्नी बनी सरपंच
x

रायपुर/गरियाबंद. इस बार के पंचायत चुनाव में कई चौंकाने वाले परिणाम आए. नेतागिरी का चोला ओढ़कर समस्या निराकरण का स्वांग हो या फिर जनसेवा का दिखावा, इस बार ऐसे वैसो की नहीं चली. जिनकी सेवा से लोग परिचित थे उन्हें हर हाल में जनता जनार्दन ने दिल खोलकर आशीर्वाद भी दे दिया. देवभोग के घूमरगुड़ा जनपद क्षेत्र से देवेंद्र ठाकुर जनपद सदस्य चुने गए तो उनकी पत्नी रजनी ठाकुर को मतदाताओं ने सरपंच चुन लिया. पति-पत्नी का एक रोचक किस्सा मैनपुर में भी सामने आया. मूडागांव पंचायत से जनता ने हलमंत ध्रुवा को सरपंच चुन लिया तो उनकी पत्नी दाबरीगुड़ा से सरपंच बनी है.

जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ-साथ छुरा जनपद उपाध्यक्ष रहे गौरव मिश्रा जनपद सदस्य का चुनाव हारे. कांग्रेस के सत्ता में सुर्खियों में रहे गरियाबंद बीसीसी अध्यक्ष हाफिज खान अपने गृह ग्राम मालगांव से पंच और जनपद सदस्य चुनाव हार गए. अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ललिता यादव जनपद सदस्य चुनाव हार गईं.

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रहे अमलीपदर के सेवन पुजारी की पत्नी भी चुनाव हार गई. सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष बलदेव ठाकुर ग्राम पंचायत मैनपुर खुर्द से पंच का चुनाव हारना पड़ गया. यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे जिला पंचायत सदस्य चुनाव हार गए. योगेश साहू जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस राजिम विधानसभा अध्यक्ष जिला पंचायत का चुनाव हार गए. पुष्पा साहू जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष जनपद सदस्य का चुनाव हार गई.

Next Story