छत्तीसगढ़

पारिवारिक विवाद में पति बना हत्यारा, गैती से मारकर की पत्नी की हत्या

Admin2
23 July 2021 4:53 PM IST
पारिवारिक विवाद में पति बना हत्यारा, गैती से मारकर की पत्नी की हत्या
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी में पारिवारिक विवाद के कारण पति ने गैती से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्ताए कर लिया है। घटना बुधवार रात तीन बजे की है। दोमुहानी निवासी राजेन्द्र महिलांगे का बुधवार रात तीन बजे पत्नी ममता से विवाद हुआ था। इस पर राजेन्द्र ने पत्नी को समझाइश दी। बाद में दोनों के बीच फिर से इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

इससे नाराज राजेन्द्र ने ममता पर गैती से हमला कर घायल कर दिया। स्वजन घायल ममता को लेकर सिम्स पहुंचे। सिम्स में उपचार के दौरान ममता की मौत हो गई। इसकी सूचना पर तोरवा पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित राजेन्द्र को गुरुवार रात तीन बजे गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story