छत्तीसगढ़

शराब पीने से मना करने पर पति ने कर दी पत्नी की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 May 2022 8:42 PM IST
शराब पीने से मना करने पर पति ने कर दी पत्नी की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के धौराभाठा में युवक ने शराब नहीं पीने पर पत्नी की पिटाई कर दी। घायल महिला ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर हिर्री थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिर्री क्षेत्र के धौंराभाठा में रहने वाली दीप्ति टंडन गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी सूरज टंडन से हुई थी। सोमवार की रात उन्हें सूरज ने साथ में शराब पीने के लिए कहा।

महिला ने शराब पीने से मना कर दिया। इससे नाराज उसके पति ने गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर पत्नी से मारपीट करने लगा। इस बीच पति ने डेढ़ साल में संतान नहीं होने का ताना दिया। घायल महिला ने इसकी जानकारी अपने मामा धर्मेंद्र सोनवानी को दी। इसके बाद घटना की शिकायत हिर्री थाने में की है। महिला ने बताया कि छह माह पहले भी पति ने मारपीट की थी। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

रोटी कच्ची होने का आरोप लगाकर युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी। उसने मारपीट से घायल पत्नी का उपचार भी नहीं कराया। इसकी जानकारी होने पर मायके वाले महिला का अस्पताल ले गए। इसके बाद घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। भाटापारा के प्रेमप्रकाश नगर में रहने वाले रोशन मिश्रा निजी संस्थान में काम करते हैं। उनकी बड़ी बहन रश्मि मिश्रा की शादी कोतवाली क्षेत्र के तेलीपारा में हुई है। सोमवार की रात रश्मि ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वे अपने पति आनंद मिश्रा को रोटी बनाकर खिला रही थीं।

Next Story