छत्तीसगढ़
बीएसयूपी कॉलोनी में चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी के साथ मारपीट
Nil dhankar
3 Aug 2022 9:10 AM IST

x
रायपुर। बीएसयूपी कॉलोनी में चरित्र शंका के चलते पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक ईश्वरी साहू बीएसयूपी कालोनी सड्डू में रहती है, वे कॉलोनी में झाडू पोछा का काम करती है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पति डोमन साहू कुछ नहीं करता है, शराब पीने का आदी है।
कल चरित्र के शक में गाली-गलौज किया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए तावा से सिर मेंपर हमला किया। इस हमले में महिला को गंभीर चोंट आई है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है. एवं जांच शुरू कर दी है.
Next Story





