छत्तीसगढ़

शारीरिक संबंध बनाने से किया मना तो गर्भवती पत्नी पर पति ने किया हमला

Nilmani Pal
6 April 2022 9:43 AM GMT
शारीरिक संबंध बनाने से किया मना तो गर्भवती पत्नी पर पति ने किया हमला
x

सांकेतिक तस्वीर 

कोरबा। कोरबा जिले में पति ने अपनी ही 7 महीने की गर्भवती पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि शराबी पति ने घर में ही बैठकर शराब पी थी। फिर पत्नी से कहा था कि उसे संबंध बनाना है। मगर जब पत्नी ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया यो युवक ने उस पर हमला कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

शहर के मोतिसागर पारा इलाके में पति-पत्नी रहते हैं। रोज की तरह मंगलवार शाम को दोनों घर पर ही थे। इसी दौरान आरोपी पति ने घर में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पत्नी से संबंध बनाने से लिए जिद करने लगा। इस पर उसकी पत्नी ने कहा कि मैं गर्भवती हूं। डॉक्टर ने मना किया है कि अभी संबंध नहीं बना सकते। ये बात सुनते ही पति भड़क गया और उसने पास रखा डंडा उठाया। फिर पत्नी को जमकर पीटा। पति पत्नी की उम्र 22 से 27 साल के बीच है।

घटना के बाद पीड़ित पत्नी घर पर ही पड़ी रही। रात भर वो दर्द से कराहती रही। वहीं जब पीड़िता की मां सुबह घर पहुंची। तब पूरा मामला खुला और पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद किसी तरह से पीड़िता को अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story