छत्तीसगढ़

मायके में रह रही महिला के साथ पति ने की मारपीट, केस दर्ज

Nilmani Pal
28 Jun 2022 12:24 PM GMT
मायके में रह रही महिला के साथ पति ने की मारपीट, केस दर्ज
x

बिलासपुर। राजकिशोर नगर में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। महिला ने इससे पहले भी पुलिस से मारपीट की शिकायत की थी। इसके बाद भी पुलिस ने अरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बार-बार थाने के चक्कर लगाने के बाद महिला ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया।

राजकिशोर नगर में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बतया कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी ओमनगर में रहने वाले शुभम अग्रवाल से हुई थी। शादी के बाद उसका पति मायके से स्र्पये लाने के लिए परेशान करने लगा। स्र्पये नहीं लाने पर उसने अपनी पत्नी के जेवर लूटकर घर से निकाल दिया। लगातार मारपीट से परेशान महिला अपने मायके राजकिशोर नगर में आकर रहने लगी। 10 दिन पहले वह काम पर तारबाहर गई थी। वहां पर उसके पति शुभम ने देख लिया। इसके बाद उसने महिला के मायके में आकर मारपीट की। साथ ही 50 हजार स्र्पये की मांग करने लगा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पहले भी मारपीट कर चुका है। इसकी शिकायत उसने डायल 112 में की। पुलिस के आने से पहले ही वह भाग जाता है। पीड़ित ने बताया कि 13 जनवरी 2021 को उसने मारपीट की शिकायत महिला थाने में की थी। इसके बाद 25 मई 2022 को मारपीट की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर सरकंडा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में 19 जून को भी उसने मारपीट की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर भी पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके कारण आरोपित आए दिन मारपीट कर धमकियां देने लगा। आरोपित ने एसिड से जला देने की भी धमकी दी है। इसके बावजूद सरकंडा पुलिस ने बिना शिकायत लिए पीड़ित से ही डांट डपट की। महिला ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद सरकंडा पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामूली धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story