छत्तीसगढ़

महिला की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, डंडे से पीट-पीटकर उतरा मौत के घाट

Shantanu Roy
11 Sep 2021 1:47 PM GMT
महिला की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, डंडे से पीट-पीटकर उतरा मौत के घाट
x

Demo Pic

छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्डीहा में बुधवार को घर के समीप ही महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। दरअसल वारदात की रात पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से पति को मना कर दिया था तथा पैर से मार दिया था। इससे नाराज होकर पति ने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के लिए शव को कंधे पर लादकर घर के समीप अरहर की बाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्डीहा निवासी 45 वर्षीय मनबसिया की लाश अर्धनग्न अवस्था में घर के समीप अरहर की बाड़ी में मिली थी। घटना की जानकारी महिला की पति पुरुषोत्तम ने गांधीनगर थाने में 9 सितंबर को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो घर में ही खून के निशान मिले। इस पर पुलिस का शक उसके पति पर गहरा गया था। इधर पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया था कि 5 सितंबर से उसकी पत्नी लापता थी। शक के आधार पर पुलिस ने पुरुषोत्तम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया
दोनों मिलकर किया था शराब सेवन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर की दोपहर दोनों ने शराब का सेवन किया था। रात 9 बजे सोते समय शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी मना कर रही थी। इस दौरान उसने उसे पैर से मार दिया था। इससे नाराज होकर उसने घर में ही रखे लकड़ी के नुकीले डंडे से पत्नी की पिटाई कर दी। शरीर पर गंभीर चोट लगने से उसकी वहीं मौत हो गई। डर से उसने पत्नी का शव कंधे पर रखकर अरहर के बाड़ी में फेंक दिया था।
Next Story