छत्तीसगढ़

शिक्षिका की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, करता था चरित्र पर शंक

Nil dhankar
1 April 2022 1:02 PM IST
शिक्षिका की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, करता था चरित्र पर शंक
x
छग

दुर्ग जिले में पेशे से शिक्षक पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 दिन पहले पुलगांव थाना अंतर्गत ग्राम कोलिहापुरी में दिनदहाड़े आरोपी ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते धारदार हथियार से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलगांव पुलिस ने बताया कि कोलिहापुरी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाली साधना साहू (35) अध्यापक थी। उसका पति पोषण साहू (38) शराब के नशे में चरित्र शंका को लेकर उससे आए दिन विवाद करता था। इससे साधना अपने दोनों बच्चों को लेकर कोलहापुरी हाउसिंग बोर्ड में रहने लगी थी। पति को छोड़कर दूसरी जगह रहने के चलते पोषण ने और अधिक झगड़ा करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई थीं कि उनका पारिवारिक विवाद कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा था।


Next Story