छत्तीसगढ़

बीमार पत्नी की खुदकुशी मामले में पति गिरफ्तार

Nilmani Pal
17 July 2022 11:47 AM IST
बीमार पत्नी की खुदकुशी मामले में पति गिरफ्तार
x

बिलासपुर। बीमार पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपित पति को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। ग्राम पंचायत महमंद के रहने वाली संगीता यादव पति लालू यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी।

मृतिका की मां पुष्पा ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी पुत्री संगीता यादव आए दिन बीमार रहाती थी। इसी बात को लेकर दामाद लालू यादव अपनी पत्नी संगीता को खरी-खोटी सुनाता था। इस बात से परेशान होकर संगीता कीटनाशक पी लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। जांच में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story