छत्तीसगढ़

नहर में पत्नी की लाश को लगाया था ठिकाना, गमछे से बेरहम मौत देने वाला पति गिरफ्तार

Nil dhankar
14 March 2025 4:03 PM IST
नहर में पत्नी की लाश को लगाया था ठिकाना, गमछे से बेरहम मौत देने वाला पति गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर पति ने अपनी पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसकी लाश को नहर किनारे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने हत्या के केस में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

खमतराई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बुधवार को नहर किनारे महिला की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के शरीर पर संघर्ष से जख्म के निशान भी मिले। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन, महिला की पहचान नहीं हो पाई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे हत्या का केस मानकर जांच कर रही थी।

जांच के दौरान महिला के हाथ में गोदना का निशान मिला। जिसमें एके लिखा हुआ था। महिला नाइटी में थी, जिससे यह भी तय हो गया कि महिला आसपास की है। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने महिला की पहचान बंगालीपारा निवासी दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार (30) पति संतोष खैरवार के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि महिला का खमतराई में पुराना मकान है। यहां पुलिस ने उसके पति की तलाश की। लेकिन, वो गायब मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला का गला दबाकर हत्या करने की जानकारी सामने आई। इधर, पति के गायब होने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने संदेही संतोष खैरवार की जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि वह मूलत: मस्तूरी क्षेत्र के एरमसाही का रहने वाला है। लिहाजा, पुलिस ने उसके गांव में दबिश दी। जिसके बाद घेराबंदी कर संतोष को पकड़ लिया।

Next Story