छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी का पता बताने वाले को 10 हजार देने की घोषणा की, 4 महीने से है लापता

Nilmani Pal
20 May 2023 10:51 AM GMT
पति ने पत्नी का पता बताने वाले को 10 हजार देने की घोषणा की, 4 महीने से है लापता
x
छग

कोरबा। जिले के सिटी कोतवाली इलाके से एक महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई, जिसके परिजन पिछले 4 महीनों से थाने के चक्कर काट-काटकर परेशान हो रहे हैं। मीडियाकर्मियों से बात करते वक्त उसके पति और बच्चों के आंसू छलक आए। पति ने पत्नी का पता बताने वाले को 10 हजार रुपए इनाम देने की भी घोषणा की है। वहीं उसने कलेक्टर से भी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

पति ने कहा कि बस उसकी लापता पत्नी को पुलिस जल्द से जल्द ढूंढ दे, उसके बिना उनकी और बच्चे की जिंदगी रुक सी गई है। जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली के संजय नगर सीतामणी इलाके से 17 जनवरी को महिला पूनम देवी तिवारी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। पति श्रीकांत तिवारी ने रिश्तेदारों के यहां पता लगाया और अपने स्तर पर उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई।

पुलिस ने भी लापता पूनम को ढूंढने की कोशिश की, सभी थाना क्षेत्रों में उसकी फोटो भिजवाई, साथ ही साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। महिला को लापता हुए करीब 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस को उसे ढूंढने में नाकामी ही हाथ लगी है। मुखबिरों को भी एक्टिव किया गया है। इधर महिला के पति और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story