छत्तीसगढ़

रात ढाई बजे पति-पत्नी के साथ मारपीट, लाेहे का कत्ता लेकर पहुंचा था आरोपी

Nilmani Pal
15 April 2023 3:21 AM GMT
रात ढाई बजे पति-पत्नी के साथ मारपीट, लाेहे का कत्ता लेकर पहुंचा था आरोपी
x
छग

कोरबा। कुचैना में रहने वाले दंपती के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत गेवरा बस्ती निवासी रूबीना बानो(28) ने मामले की रिपाेर्ट लिखाई है। इसमें बताया है कि वे पति के साथ अपने कुचैना में रहती हैं। एक सप्ताह पहले देर रात 2.30 बजे काेई उनके दरवाजे काे मार रहा था। अकरम ने दरवाजा खाेला। बाहर राजा खान खड़ा था। उसके हाथ में लाेहे का कत्ता था।

वह गाली-गलाैज करते हुए कत्ता दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। फिर वह जबरन घर के अंदर घुस गया। उसने अकरम व उसकी पत्नी रूबीना से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे लाेगाें काे उसने जान से मारने की धमकी दी। घर में ताेड़फाेड़ भी की। घटना की रिपाेर्ट पर पुलिस राजा खान के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।

Next Story