छत्तीसगढ़

कोर्ट से लौट रहे पति और पत्नी में फिर हुआ विवाद, रास्ते में चला चाकू और फिर...

Nilmani Pal
14 April 2023 1:14 AM GMT
कोर्ट से लौट रहे पति और पत्नी में फिर हुआ विवाद, रास्ते में चला चाकू और फिर...
x
छग

सक्ति। पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कलश राम को नगरदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। दअसल, नगरदा थाना अंतर्गत जर्वे बुंदकुंवर ने शिकायत की थी, कि उसका पति कलश राम परिवारिक कारणों व आपराधिक मामलों में 14 सितंबर 2022 को शक्ति न्यायालय में पति पत्नी दोनों पेशी में गए थे। पेशी में शामिल होने के बाद घर वापस लौटते समय जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से सिर व गर्दन में प्राणघातक वार कर फरार हो गया था।

मामले के बाद पिड़िता के शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के घर आने के सूचना मिला, जिस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


Next Story