छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर, पति-पत्नी की हालत गंभीर

Nil dhankar
23 May 2024 11:23 AM IST
तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर, पति-पत्नी की हालत गंभीर
x
छग

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पोड़ीदलहा मुख्य मार्ग में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़त हुई है। हादसे में एक बाइक में सवार पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं, वहीं दूसरा बाइक चालक मौके से फरार है। पुलिस फरार बाइक चलाक की तलाश कर रही है। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार घायल श्रवण राठौर (46) ने बताया की बिलासपुर जिले के सीपत के ग्राम कौडिया का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी गंगा बाई के साथ शादी में शामिल होने के लिए खरसिया जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार पति-पत्नी पोड़ीदलहा मार्ग पर पहुंचे थे कि सामने से एक तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।

श्रवण ने बताया कि दूसरी बाइक पर 2 लोग सवार थे। वहीं ठोकर मारने के बाद पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। दूसरा बाइक चालक मौके से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया, मगर उसके साथ बैठे बुजुर्ग को मौके पर ही छोड़ दिया था। पूछने पर बुजुर्ग ​​​​​​ने बताया कि वह पामगढ़ के बोरसी गांव का रहने वाला है। उसने पोड़ी दलहा अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने की बात कही है।


Next Story