छत्तीसगढ़

पति-पत्नी ने पी रखी थी शराब, फिर जो हुआ, कोई सोच नहीं सकता

jantaserishta.com
25 Jun 2024 8:24 PM IST
पति-पत्नी ने पी रखी थी शराब, फिर जो हुआ, कोई सोच नहीं सकता
x
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: जिले में हत्या के दो मामले सामने आए हैं. पहले मामले में शराब पत्नी ने मामूली बात पर अपने पति की हत्या कर दी. वहीं दूसरे मामले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतारा. पुलिस दोनों मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
पहला मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा का है, जहां मामूली बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. दोनों शराब पी रखे थे. विवाद के बाद दोनों में हाथापाई हुई. इस दौरान आवेश में आकर पत्नी ने डंडे से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बेटे के घर पहुंचने पर घायल पिता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पति इंदरलाल कुजूर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
दूसरा मामला उदयपुर थाना के ग्राम सलका बाजारपारा का है, जहां रात में लेट से घर आने पर दो भाइयों में विवाद हुआ. इस दौरान गुस्से में आकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर तलवार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story